अररिया: अररिया में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Araria, Araria | Jun 24, 2026 अररिया में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अररिया डीएम विनोद दूहन ने जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फारबिसगंज-रानीगंज सड़क मार्ग स्थित कजराधार तथा दुलारदेई नदी के स्केप क्षेत्र का बारीकी से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।