सागर नगर: सरदार पटेल ने नक्शे पर भारत को जोड़ा, हमें दिलों में भारत को जोड़ना है - सांसद डॉ. लता वानखेड़े
सागर सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि सरदार पटेल ने नक्शे पर भारत को जोड़ा था,अब हमें दिलों और आत्माओं में भारत को जोड़ना है। वे सोमवार दोपहर 3 बजे सागर में आयोजित “सरदार@150” अभियान के तहत पत्रकार वार्ता में बोल रही थीं।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत युवा सोशल मीडिया, निबंध और Young Leader Program में भाग ले रहे हैं।