सागर नगर: बरगद हॉस्पिटल की पार्किंग से गार्ड की बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पथरिया रोड स्थित बरगद हॉस्पिटल का है, जहां अस्पताल में तैनात गार्ड की ही मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोर का कोई सुराग नहीं लग सका है। फरयादी विवेक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को मोटरसाइकिल ले जाते दिख रहा।