कासगंज: प्रहलादपुर गांव में ट्रक ने टेम्पों में मारी टक्कर, हादसे में टेम्पों सवार 5 लोग हुए घायल
सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर के समीप ट्रक ने सोरों की ओर से आ रहे टेम्पो में टक्कर मार दी। जिससे टेम्पो में बैठे 5 लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल कासगंज लाया गया। जिसमें सुलोचना पत्नी ज्ञानसिंह, तोशी पत्नी नवीन कुमार, नीरज पत्नी देवेंद्र, रोहित पुत्र सत्यप्रकाश, नीरज पुत्र रामभरोसे घायल हो गए। जो नगला बिहारी के रहने वाले हैं।