पीलीभीत: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया गया, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।घटना रविवार को हुई जब कक्षा चार की छात्रा अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी।