मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन इलाके के कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब दो लोगों ने अधिवक्ता नाजिम पर हमला बोल दिया
थाना सिविल लाइन इलाके के कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब दो लोगों ने अधिवक्ता नाजिम पर हमला बोल दिया।साथी अधिवक्ता की पिटाई होती देखकर अन्य वकील मदद के लिए दौड़े लेकिन, तब तक हमलावर अपने साथी के साथ फरार हो चुका था। साथी अधिवक्ता घायल नाजिम को सिविल लाइन थाने लेकर आए थे, जहां पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।