ऊंचाहार: भक्तिन का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला, केस दर्ज
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के भक्तिन का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव की रहने वाली बुजुर्ग महिला कृष्णावती का कहना है कि,वो अपने घर में घरेलू बात कर रही थी,आरोप है कि उसकी देवरानी ने आशंका पर गाली गलौज करना शुरू कर दिया और परिवार के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसका दांत टूट गया और हाथ में गम्भीर चोटें आई है। पुलिस ने बताया दोनों पक्षों से केस दर्ज हुआ है।