खनियाधाना: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुहारीकलां के पीछे सरकारी स्कूल में रद्दी बताकर स्कूल का रिकॉर्ड जलाया गया
खनियाधाना विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुहारीकलां के पीछे सरकारी रिकार्ड आग लगाकर फूंक दिया। कुछ रिकार्ड सुरक्षित बच गया जिसमें शिक्षक की सेवा पुस्तिका सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। ग्रामीणों को पता चला तो वीडियो बना ली। स्कूल का स्टाफ रद्दी बताकर जलाने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता नजर आया।