पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र सहित जिले के पंचायतों में रोजगार दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया जागरूक
ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को रोजगार दिवस एवं प्रधानमंत्री आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा एवं आवास योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है।