मेरठ: मेरठ STF ने पकड़ा कारतूसों का जखीरा, देहरादून की शूटिंग रेंज से लाकर अवैध तरीके से बेचे जा रहे थे, हो रही पूछताछ
Meerut, Meerut | Feb 4, 2025 मेरठ STF की टीम ने पल्लवपुरम से कारतूसों का का जखीरा बरामद किया है। टीम ने एक युवक की कार से 1975 कारतूस बरामद किए हैं। इन कारतूसों को देहरादून की शूटिंग रेंज से लाकर अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। मेरठ में इनकी डिलीवरी देकर रकम हासिल की जानी थी।