मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म, शादी की जिद पर अगले दिन दिया 3 तलाक
Meerut, Meerut | Feb 4, 2025 मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और 2 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा युवती ने शादी की जिद की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया वही पंचायत बैठ गई पंचायत के लोगों ने दोनों का निकाह कर दिया इसके बाद आरोपी ने शादी के अगले दिन उसको 3 तलाक दे दिया