गाज़ीपुर: साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, टेलीग्राम पर चल रही ‘क्राउन पे’ गैंग का भंडाफोड़, 3 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम पर संचालित ‘क्राउन पे’ नाम की कंपनी के जरिए देशभर के 25 राज्यों में म्यूल यानी फर्जी बैंक खाते खुलवाकर तकरीबन 70 करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।