उनियारा: बनेठा में सरकारी जमीन को स्वयं की बताकर बैचने का मामला आया सामने
Uniara, Tonk | Aug 27, 2024 बनेठा में भू माफिया द्वारा एग्रीमेंट पर सरकारी जमीन को बेचने का मामला सामने आया है। निहाल चंद जैन निवासी जयपुर ने अपनी जमीन की आड़ में सरकारी जमीन को बेच दिया। मामले का खुलासा जब हुआ तब शांति विहार कॉलोनी में काटे गए प्लाट में से पीडित ने एक प्लाट खरीद लिया और जब बाकि पैसे देकर खरीदे गए प्लाट को अपने नाम करवाना चाहा तब सरकारी जमीन निकल गई।