उनियारा: अलीगढ़ में छपन्या तालाब के टूटने की आशंका के चलते की पानी की निकासी, कालोनियों में भरा पानी
Uniara, Tonk | Aug 26, 2024 अलीगढ़ में छपन्या तालाब के टूटने की आशंका के चलते उसका पानी निकालने से उखलाना रोड स्थित कालोनियों में पानी भर गया। जिससे लोगों का घरों के बाहर निकलना दुश्वार हो गया। बच्चे व महिलाएं घरों में बंद हैं। वहीं पुरुष भी आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। पानी की आवक इतनी है की घरों भी पानी घुस सकता है।