हरदोई: कलेक्ट्रेट मार्ग पर प्रशासन और ट्रक ड्राइवरों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल, तोड़ी गई लोहे की बेरिकेटिंग फिर से लग रही
Hardoi, Hardoi | Apr 17, 2026 कलेक्ट्रेट मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा लगाए गए लोहे के गाटर अब खुद नगर पालिका के लिए सिरदर्द बन गए है। बड़े वाहनों को शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आने से रोकने के लिए लगाए गए भारी-भरकम लोहे के गाटर ट्रक की चपेट में आकर दो बार धराशायी हो चुके हैं अब इनको और मजबूती से लगाया जा रहा है।