बाढ़ एनटीपीसी थाना पुलिस ने रैली दियारा क्षेत्र से तीन बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में तीन संदिग्ध युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं। थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। सोमवार को लगभग 1 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।