कटघोरा: कोरबा में बड़ा हादसा टला, कैलाश विहार कॉलोनी में गराज पर गिरा विशालकाय पेड़
कोरबा के एचटीपीएस स्थित कैलाश विहार 11 ब्लॉक कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर धराशायी हो गए। गिरे हुए पेड़ों में से एक सीधे एक वाहन गराज पर जा गिरा, जिससे गराज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे।