सांगानेर: मालवीय नगर में प्रोग्राम से घर लौट रहे युवक का अपहरण कर लूट व मारपीट, बदमाशों ने सुनसान जगह पर लाठी-डंडों से की मारपीट
जयपुर के मालवीय नगर में एक प्रोग्राम से घर लौट रहे युवक के साथ अपहरण कर लूट व मारपीट का मामला सामने आया हैं। अज्ञात बदमाशों ने युवक का किडनैप कर सुनसान जगह ले जाकर लाठी डंडों से मारपीट की और गले की चैन ब्रेसलेट और जूते तक लेकर फरार हो गए। पीड़ित कॉलोनी में ही किसी प्रोग्राम से घर लौट रहा था। हालांकि घटना मालवीय नगर की वाल्मीकि कालोनी में शुक्रवार रात की है।