औरैया: मुखबिर की सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस ने जुआ खेलते 9 लोगों को किया गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते बरामद
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के आगे विकास वैली की ओर जाने वाली सड़क पर एक मकान के बगल स्थित खाली जगह में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्