बरहज: सिरजम के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई बोलेरो, पेड़ से टकराने पर एक ही परिवार के सात लोग घायल
Barhaj, Deoria | Jun 6, 2025 शुक्रवार शाम क़रीब 4.30 देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो का अगला टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। बताया जा रहा है भाटपार रानी थाना क्षेत्र के कराई पांडे गांव निवासी हरेंद्र चौहानके परिवार घायल है।