आगर: स्कूल बसों में सुरक्षा खामियां मिलने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 8 वाहनों से ₹23,000 जुर्माना वसूला
परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा ने विशेष जांच दल के साथ तनोडिया क्षेत्र में स्कूल बसों व यात्री वाहनों की जांच की। इस दौरान दी शेफर्ड हाई स्कूल, मास्टरमाइंड और पुष्पा कॉन्वेंट स्कूल की बसों सहित अन्य वाहनों का निरीक्षण किया गया|