मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति को 7 से 8 लोगो ने की मारपीट दोनो हुआ घायल
मझोला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 7 से 8 लोगो ने होली के पर्व का फायदा उठाकर बुजुर्ग दंपत्ति का घर मे अकेला पाकर की जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो घायल बुजुर्ग दंपत्ति को पुलिस को द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मझोला पुलिस को 7 से 8 आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।