मंदसौर: पार्किंग के संबंध में धारा 133 के तहत कार्यवाही करें:- कलेक्टर दिलीप कुमार यादव
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक, सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका व एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि मैरिज गार्डन, अस्पताल एवं ऐसे संस्थान जहां की पार्किंग की समस्या है। ऐसे संस्थान जिनको निर्देश देने के बाद भी कोई काम नहीं किया, इसे में उनपर कार्यवाही करें।