गुना नगर: सदर बाजार स्थित कपड़ों के शोरूम में बैटरी इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना
गुना सदर बाजार में 27 मई कि अल सुबह ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम V गूगल में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदार पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गये, आग पर काबू पाया। बीच बाजार में एक बड़ी तबाही को लोगों ने सतर्कता से रोक लिया। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने बैटरी इनवर्टर में आग लगना पाया गया।