जगदीशपुर: रेस्टोरेंट 'रॉयल 2.0' में मीडियाकर्मी बनकर रंगदारी, 2 महिला समेत 7 नामजद, 5 गिरफ्तार
भागलपुर शहर के जोगसर थाना क्षेत्र में स्थित ‘रॉयल 2.0’ रेस्टोरेंट में खुद को मीडियाकर्मी बताकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कुमार के आवेदन पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।