बड़ौद: राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला फूंका, बड़ोद जनपद गेट के सामने फुका पुतला
आगर जिले के बड़ौद कस्बे में आज शाम 5 बजे जनपद गेट पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। कल देश के संसद भवन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू विरोधी बयान देने पर पूरे देश के हिंदू समाज में तीव्र आक्रोश है! इसको लेकर बडौद डग रोड जनपद गेट पर युवा मोर्चा मंडल बडौद के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह मौजूद रहे