बड़ौद: बड़ोद में नहीं हो रहा गंदे पानी की जलापूर्ति की समस्या का समाधान, जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने कहा जल्द होगा समाधान।
आगर जिले के बड़ोद में गंदे पानी को लेकर कई दिनों से आ रही समस्या का स्थाई समाधान अभी तक सामने नहीं आया है वही आज फिर वार्ड क्रमांक 5 भावसार गली में नल आते ही 10 से 15 मिनट तक गंदा पानी आता रहा। हालांकि बाद में पानी साफ हो गया। लेकिन आए दिन इस समस्या से नगर व वार्ड वासी परेशान हो गए हैं। जलदाय विभाग के जल प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि जल्द होगा समाधान।