बड़ौद: भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए युवा 08 जुलाई से 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन।
भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके लिए 08 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिये पात्र है। इच्छुक आवेदक आवेदन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।