बड़ौद: नए कानून की जानकारी को लेकर बड़ोद थाना परिसर में जनसंवाद बैठक, टीआई तिवारी ने दी जानकारी बड़ी संख्या में कस्बावासी मौजूद
आगर जिले के बड़ौद में आज सोमवार को थाना परिसर में देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन रहा। अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और CRPC के नियम बदलकर नए कानून लागू होने जा रहे हैं , मध्यप्रदेश सरकार एवं प्रशासन अक्षरश: इन नियमों का पालन करेगी । नए कानून के तहत के तहत थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।