कोडरमा: मरियमपुर में हाथी हमले में मृतका मुनिया बिरहोर के परिवार से मिले साजिद हुसैन, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
कोडरमा जिले के मरियमपुर में हाथी के हमले में मुनिया बिरहोर की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष साजिद हुसैन ने कहा कि इस कठिन समय में नगर पंचायत पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है।