पुष्पराजगढ़: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किरर में प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने किया वृक्षारोपण
सोमवार 4 बजे अनूपपुर से राजेंद्रग्राम जाने के दौरान अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने वन चौकी किरर में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है।