राजगढ़: राजगढ़ में गांधी पार्क में मनाई गई गांधी जी की 157वीं जयंती और शास्त्री जयंती, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गाया भजन
Rajgarh, Churu | Oct 2, 2026 02 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के सामने गांधी पार्क राजगढ़ में गांधी जी की 157 वीं जयंती मनाई गई तथा पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर फूल मालाएं चढ़ाई गई। रामधुनी के बाद उनका प्रसिद्ध भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम गाया गया। नगरपालिका चेयरमैन राकेश पूनिया ने पुष्प अर्पित किए।