गिरिडीह: हुट्टी बाजार में वीर शहीद सीताराम उपाध्याय को श्रद्धांजलि, अधिकारियों और नागरिकों ने किया नमन
वीर शहीद सीताराम उपाध्याय की स्मृति में सोमवार को 11 बजे CAPF वारियर ग्रुप के द्वारा हुट्टी बाजार स्थित शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने नमन किया।