डुमरा: सीतामढ़ी बाइपास बस स्टैंड पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली का आरोप, संघ ने खोला मोर्चा
सीतामढ़ी: शहर के बाइपास बस स्टैंड पर ऑटो चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ऑटो चालक संघ ने खुलकर विरोध जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष दीपलाल दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि नगर निगम के नाम पर ऑटो चालकों से पैसे वसूले जा रहे हैं।