मंझनपुर: मंझनपुर में खुशी का पल बना हादसा, लिंटर के लिए लड्डू लेने निकले अधिवक्ता को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
कटरा नगर निवासी अधिवक्ता मोबीन अख्तर पुत्र जमील उद्दीन एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंझनपुर सपा कार्यालय के सामने उस वक्त हुआ, जब वह अपने घर निर्माण कार्य के लिए लड्डू लेकर लौट रहे थे। मोबीन अख्तर अपने मकान में लिंटर डलवाने का कार्य करा रहे थे। इसी सिलसिले में वह प्रसाद के लिए लड्डू लेने बाजार गए थे।