मंझनपुर: करारी इलाके में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, प्रेमिका के परिजनों ने बंधक बनाकर किया हमला, पुलिस पहुंची
कौशांबी जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना करारी थाना क्षेत्र की है। वहीं सूचना पर पहुंची करारी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।