मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते नवविवाहिता की हुई हत्या
दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम महा के नगला निवासी दुर्गा पत्नी उत्तम सिंह की बीती गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पिता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या का लगाया आरोप।