मैनपुरी: 42 जनपदों में किए जा रहे बिजली निजीकरण के विरोध में मैनपुरी कार्यालय पर बिजली विभाग कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर देश के सभी प्रांतों के बिजली कर्मचारियों ,जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओ ने उत्तर प्रदेश में 42 जनपदों के किये जा रहे बिजली के निजीकरण के विरोध मे जोरदार प्रदर्शन किया। मैनपुरी कार्यालय पर आज बिजली कर्मचारियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर अपने आक्रोश को व्यक्त किया।