मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में नहर में पैर फिसलने से एक युवक की डूबकर हुई मौत
क्षेत्र के ग्राम नगला बगिया निवासी नीरज पुत्र कठेर सिंह बीती बुधवार की दोपहर 1 बजे सूरत जाने के लिए घर से कहकर निकला था। जिसके बाद नहर में पैर फिसलने डूब कर नीरज की मौत हो गई। ओर उसका शव गुरुवार की दोपहर नगरीय पुल के पास बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।