कांके: बरियातू थाना क्षेत्र में एक महिला से चेन छिनतई की हुई घटना, CCTV में कैद हुई वारदात
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2026 बरियातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई है।चेन छिनतई की वारदात CCTV में कैद हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार महिला सब्जी लेकर घर लौट रही थी।इसी दौरान बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।