दमोह: लगातार शिकायतों के बाद मु.न. पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़ ने किया दीवान जी की तलैया का निरीक्षण ,दिए साफ सफाई के निर्देश
Damoh, Damoh | Apr 14, 2024 दमोह शहर की दीवान जी की तलैया अपने अस्तित्व को खो चुकी दीवान जी की तलैया चारों तरफ गंदगी से लबालब भरी पड़ी थी, जिसकी लगातार स्थानीय लोगों के द्वारा दमोह जिला कलेक्टर को शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद दमोह जिला कलेक्टर के निर्देश पर दमोह नगर पालिका सी एम ओ सुषमा धाकड़ अपने टीम के साथ दीवान जी की तलैया पहुंची, और वहां का उन्होंने निरीक्षण किया।