चांपा: कोसमंदा गांव के पास बाइक मवेशी से टकराई, हादसे में बाइक सवार युवक को आई चोट, बाइक के परखच्चे उड़ गए
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के पास बाइक सवार युवक यशवंत कुमार मवेशी से टकरा गई है. हादसे में युवक को चोट आई है और अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक चांपा से सक्ती की ओर जा रहा था. तभी कोसमंदा गांव के पास मवेशी से बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार युवक को चोट आई है. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए है।