आंवला क्षेत्र में सोमवार देर शाम साढे छह बजे एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के परा गांव के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।मृतक की पहचान भमोरा थाना क्षेत्र के नौगवां निवासी रोहित के रूप में हुई है।