चंदौली: रघुपट्टी डीलिया में युवक की जहर खाकर हुई मौत, पत्नी तीन साल से रह रही थी अलग
सैयदराजा थाना क्षेत्र के रघुपट्टी डीलिया में गुरुवार शमशेर सिंह उर्फ शेरू (35) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दंपति में विवाद चल रहा था और पत्नी तीन साल से मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।