राजगढ़: राजगढ़ विधायक नौगांव में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए
राजगढ़ के नौगांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे करीब राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर पूजा अर्चना करते हुए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।