मुशहरी: बूढ़ी गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से आश्रम घाट मोहल्ले के करीब चार सौ घर पानी में डूबे
बूढ़ी गंडक नदी का पानी बढ़ने से वार्ड 15 स्थित आश्रम घाट मोहल्ले के करीब 400 घर पानी में डूब गए इस मोहल्ले से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।बाढ़ का पानी निचले इलाके के अलावा अब ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है।पानी सड़क को पार कर दूसरे इलाके में प्रवेश कर रहा है ।इन इलाकों में पानी घुसने के कारण कई लोग अपना घर छोड़कर दूसरे इलाके में रह रहे हैं।