पातेपुर बाल विकास परियोजना द्वारा प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। शनिवार की शाम 5 बजे के करीब CDPO शारदा साहनी ने बताया कि ICDS निदेशालय के गाइडलाइन एवं DM के निर्देश पर केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया है। अंकेक्षण कार्य में सभी सुपरवाइजर लगे है।