सदर: करैली पुलिस और SOG नगर की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड के चोर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की रिवाल्वर बरामद
Sadar, Allahabad | May 26, 2026
प्रयागराज की करैली पुलिस और SOG नगर की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। चोरी के मामले में वांछित 3 शातिर चोरों को को मुर्गा दरबार कछार के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर, 36 कारतूस, सोने-चांदी के जेवरात, आईफोन और 1150 रुपए नकद बरामद हुए।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है।