किरावली: किरावली के ग्राम बेमन निवासी आईटीबीपी के जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Kiraoli, Agra | Apr 21, 2026 किरावली तहसील क्षेत्र के ग्राम बेमन निवासी आईटीबीपी के जवान अजय सिंह चाहर की चंडीगढ़ में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हुई मृत्यु के बाद पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।