राजगढ़: राजगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया
देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता अवैध कब्जों एवं सुनियोजितों षडयंत्रों के विरुद्ध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब खिलचीपुर नाके पर जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित है।